अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल द मॉल अमृतसर में दो दिवसीय ‘जूनियर एथलेटिक मीट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्लेपेन के बच्चों ने फनी-बनी कैरेट रेस, नर्सरी ने शेप हंट, और एलकेजी के छात्रों ने सैक रेस व बकेट बॉल रेस में भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में सहयोग और समर्पण की भावना जगाती हैं।


