एथेना करिअर क्लासेस ने डीएवी कॉलेज के ‘मीडिया फेस्ट’ को दिया समर्थन

अमृतसर| रणजीत एवेन्यू स्थित एथेना करिअर क्लासेस ने डीएवी कॉलेज (हाथी गेट) में आयोजित ‘मीडिया फेस्ट’ को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। एथेना करिअर क्लासेस सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व विकास और प्रतिस्पर्धी करियर प्रशिक्षण के क्षेत्र में अमृतसर का एक अग्रणी नाम है। संस्थान की प्रबंध निदेशक कुशल नागपाल के कुशल नेतृत्व में एथेना न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देता है। नागपाल ने कहा कि मीडिया फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच को निखारने में सहायक होते हैं। इस सहयोग के माध्यम से संस्था ने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *