जालंधर | हॉलैंड से आए विजय कुमार ढींगरा और सावित्री ढींगरा ने अपाहिज आश्रम का दौरा करके चेरिटेबल अस्पताल से जरूरतमंदों और वृद्धजनों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। चेयरमैन तरसेम कपूर ने उन्हें चलाए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। आश्रम के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर ढींगरा परिवार ने चेरिटेबल अस्पताल के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरतलब है कि इससे पहले भी ढींगरा परिवार आश्रम परिसर में चल रहे अस्पताल के लिए एंबुलेंस भेंट कर चुके हैं। इस मौके पर आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल, संजय सभ्रवाल, एडवोकेट उमेश ढींगरा, डॉ. जगदीप सिंह, सुमित पुरी, निधि पुरी, प्राणनाथ भल्ला, ललित भल्ला, शैलजा, भावना और सुमन भी मौजूद रहे।


