एनआरआई शादी में “वारे’ 3 लाख के नोट 2 लाख से ज्यादा देना कानून का उल्लंघन

भास्कर न्यूज | अमृतसर/पट्टी तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक एनआरआई दूल्हे की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सामने आए वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास खड़े रिश्तेदार इस दृश्य को देख रहे हैं। शादी में डीजे लेकर पहुंचे निशान सिंह वीडियो वायरल होने पर सामने आए। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कार्यक्रम उनके डीजे सेटअप माझा ब्लॉक डीजे तरनतारन की ओर से लगाया गया था। उड़ाए गए पैसों की राशि करोड़ों में नहीं थी। कुल मिलाकर करीब 3 लाख रुपए ही थे। ज्यादातर 10 के नोट थे, जिससे रकम ज्यादा लग रही थी। इसी पैसे में डॉलर भी थे। 14 फरवरी को पट्टी के एक फार्म में यह शादी समारोह हुआ था। जानकारी के अनुसार, शादी गांव मानोचाहल में हुई। दुल्हन गांव की रहने वाली है, जबकि दूल्हे का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था। आयकर अधिनियम 1961 की सेक्शन 269 एसटी के तहत कोई व्यक्ति एक दिन में एक व्यक्ति से या एक ही लेन-देन/कार्यक्रम के लिए दो लाख रुपए या उससे अधिक नकद स्वीकार नहीं कर सकता। दो लाख से ज्यादा अमाउंट किसी को देता है तो वह उल्लंघन है और उसपर कार्रवाई हो सकती है। कार्रवाई में सेक्शन 271 डीए के तहत नकद राशि स्वीकार करने वाले पर प्राप्त राशि के बराबर 100% जुर्माना लगाया जा सकता है। शादी जैसे आयोजनों में नकदी का प्रदर्शन या वितरण यदि कानूनी सीमा से जुड़ी परिस्थितियों में आता है। पट्टी क्षेत्र की यह शादी भले ही जश्न के अंदाज को लेकर चर्चा में हो, लेकिन वायरल दावों और वास्तविक रकम में बड़ा अंतर सामने आया है। – अविनाश खोसला, कॉलम राइटर ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *