अकलतरा और अमरताल के बीच इंदिरा उद्यान के सामने एनएच‑49 पर बना डिवाइडर अब डेंजर जोन बन गया है। यहां वाहन लगातार डिवाइडर से टकरा रहे हैं। रात में कई गाड़ियां सीधे डिवाइडर पर चढ़ जा रही हैं। एनएच‑49 दो जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नाकाफी होने से छोटी‑बड़ी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पहले भी चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में हट गए या गायब हो गए। रात में अंधेरा रहने से यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है। -अमन सिंह जांजगीर| केरा रोड की ओर जाने वाली शराब भट्ठी के पास नहर पुल की रेलिंग टूट गई है। इस पुल से रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। रात में यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। -सुकेश वर्मा


