एनएच 75ई के चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पेड़ के ठूंठ बाइक सवारों के लिए बन रहे खतरा

भास्कर न्यूज | चाईबासा चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग एन एच 75 ई मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने के दौरान सड़क किनारे के काटे गए वृक्षों के ठूंठ उक्त मार्ग पर चलने वाले बाइक सवारों के लिए बन गया है खतरनाक। शंकोसाई के पास एन एच 75 ई मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से काटे गए ठूंठ से लगातार बाइक टकरा रही है। जिससे अब तक दर्जन पर लोग जख्मी हुए हैं। शुक्रवार व शनिवार शाम को दो दिन के भीतर ठूंठ से टकराकर एक बाइक चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उक्त स्थल पर शुक्रवार शाम को हुए सड़क हादसे में माँगे पर्व मनाकर लौट रहे बाइक चालक की मौत हो गई थी जबकि पीछे बैठे पति-पत्नी व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार शाम को भी शंकोसाई के पास उसी अर्जुन पेड़ की ठूंठ से बाइक संख्या जे एच 06आर -7702 टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया वही इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि क्षतिग्रस्त बाइक को मुफ्फसिल थाना पुलिस उठा कर ले गई। दोनों को सिर पर गंभीर चोट लगी है। ज्ञात हो कि एनएच सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क से सटे कुछ वृक्षों को काटकर गिराया गया लेकिन कुछ वृक्षों के ठूंठ जड़ समेत छोड़ दिया गया है रात्रि में सड़क से सटे होने के कारण वृक्षों के ठूंठ बाइक सवारों के लिए ख़तरनाक साबित हो रहा है। निर्माण एजेंसी या रोड विभाग द्वारा सड़क के किनारे सफेद पिलर भी नहीं लगाया गया है जिस कारण अक्सर यहां सड़क हादसे हो रहे हैं। लगातार हो रही सड़क हादसे को देखते हुए रविवार को कुछ लोगों ने गैरेज से वाहनों के टायर लाकर पेड़ के ठूंठ पर डालकर आग लगा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *