एनएमएमएसई परीक्षा दो मई को होगी, तैयारी शुरू

कवर्धा| राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई)-2025-26 परीक्षा दो मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक अध्ययन हेतु केंद्र सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वर्तमान में आवेदन शुरू हो गए है, जिसकी अंतिम तारीख 20 मार्च है। परीक्षा संबंधित जानकारी माशिमं के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *