एनएसएस के स्वास्थ्य शिविर में 263 की जांच

बिलासपुर| पीएनएस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ग्राम बहतराई में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम अधिकारी मोना केवट और प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्घाटन सरपंच सुनीता साहू ने किया। शिविर में डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव, डॉ. शिखा पेण्ड्रो, डॉ. निकिता जैन, डॉ. सृष्टि शुक्ला सहित टीम ने 263 मरीजों की बीपी और शुगर जांच की तथा 107 लोगों को काढ़ा वितरित किया। विद्यालय में भी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। आयोजन में राजेंद्र विश्वकर्मा, चम्पा कौशिक, द्रौपदी भोसले आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *