एनएसएस कैंप में छात्राओं को कराया योगाभ्यास

लुधियाना | किदवई नगर स्थित डीडी जैन कॉलेज के हॉल में आयोजित एनएसएस कैंप के दौरान योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें योग और सेवा परिवार के प्रेजिडेंट गणपत राय विग और जॉइंट सेक्रेटरी महेश कुमार विग ने छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी दी। गणपत राय विग ने योग का इतिहास बताते हुए कहा कि योग शब्द संस्कृत की युजधातु से बना है। उन्होंने गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है योग: कर्मसु कौशलम् यानी कर्म को कुशलता से करना ही योग है। वहीं महेश कुमार विग ने वज्रासन, मंडूकासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन और ताड़ासन का प्रदर्शन किया और छात्राओं से अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विजय लक्ष्मी ने योग और सेवा परिवार के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। प्रिंसिपल ने गणपत राय विग और महेश कुमार विग को मोमेंटो और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *