एनएसएस कैम्प : ई वेस्ट, सफाई का महत्व समझाया

भास्कर न्यूज | जालंधर दोआबा कॉलेज के एनएसएस विभाग की ओर से सात दिवसीय एनएसएस कैंप की शुरूआत की गई है। जो देश में डिजीटल साक्षरता में युवाओं की भूमिका पर आधारित है। इसमें कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी, पर्यावरणविद व समाज सेवी व प्रधान सूर्य एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी राजीव धमीजा बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए। धमीजा ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम के साथ वातावरण संरक्षण व सतत विकास कार्यों के अंतर्गत कड़ी मेहनत से प्रदेश के राज मार्गों के नॉन कंस्ट्रक्शन जोन संरक्षित करने में बहुत योगदान दिया है ताकि वातावरण का संरक्षण किया जा सके। वहीं, डॉ. प्रदीप भंडारी एनएसएस के स्वयं सेवकों को कहा कि यह बहुत जरूरी है कि विद्यार्थी अकादमिक ज्ञान के साथ समाज कल्याण में भी योगदान देना चाहिए। इसके बाद प्रिंसीपल प्रदीप भंडारी, डॉ. अर्शदीप व प्रोग्राम अफसरों ने राजीव धमीजा को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *