एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश:कहा- मेरे बाद किसी युवा को देना पद; बस्तर IG बोले-अब कोई लीडर नहीं बन पाएगा

‘मेरे बारे में आप लोग चिंता मत करना। मैं ज्यादा से ज्यादा और दो या तीन साल जिम्मेदारी को निभा सकता हूं। युवा नेतृत्व पर आप लोग ध्यान देना। ये एनकाउंटर में मारे गए 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली बसवा राजू का संगठन के नाम अंतिम संदेश था। बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद दक्षिण बस्तर सब जोनल के प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें बसवा राजू के संगठन के नाम अंतिम संदेश का जिक्र किया है। वहीं, बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद अब नक्सल संगठन का महासचिव पद अब खाली हो गया है। ये तय है कि ये पद आंध्रप्रदेश या फिर तेलंगाना के किसी नक्सली लीडर को दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ से सिर्फ हिड़मा उम्मीदवार है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज की माने तो बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद संगठन में कोई नया नेता उभर नहीं पाएगा। बचे हुए नक्सली कमांडरों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं सरेंडर करें या फिर मारे जाएं। हमले का पहले से अंदेशा था पत्र में लिखा है कि अप्रैल और मई के महीने में पुलिस के बड़े अभियानों का नक्सल संगठन को अंदेशा था। इसलिए बसवा राजू को किसी सुरक्षित जगह में शिफ्ट करने का प्लान किया गया था। 21 मई को हुआ था एनकाउंटर दरअसल 21 मई को दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव के DRG जवानों ने अबूझमाड़ में बसवा राजू समेत 28 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। जवान बसवा राजू समेत 27 नक्सलियों के शव लेकर जिला मुख्यालय लौटे थे, जबकि एक शव नक्सली अपने साथ ले गए। देश में पहली बार इस कैडर के नक्सली का एनकाउंटर किया गया है। किसे देंगे नक्सली नई जिम्मेदारी बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन का महासचिव पद अब खाली हो गया है। फिलहाल भूपति (60) और थिप्पारी तिरुपति (64) पर नक्सल संगठन विचार कर सकता है। ये दोनों पोलित ब्यूरो सदस्य हैं। नक्सल संगठन में सबसे उम्र दराज भी हैं। नक्सल संगठन इन दोनों में से किसी एक को कमान सौंप सकता है। बस्तर से सिर्फ माड़वी हिड़मा ही CCM है। अगर बसवा राजू के अंतिम संदेश पर नक्सली विचार करें तो 50 से 55 साल के किसी सेंट्रल कमेटी सदस्य को पोलित ब्यूरो में शामिल कर उसे जिम्मेदारी दी जा सकती है। ………………………….. नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नक्सल लीडर के भाई से मिले थे अब्दुल कलाम:एयरफोर्स से रिटायर दिलेश्वर बोले- वर्दी में लड़कर मरे तो शहीद,गरीब-आदिवासी के लिए मरे तो क्रिमिनल छत्तीसगढ़ में एक एनकाउंटर में देश का सबसे बड़ा माओवादी लीडर एन. केशवराव उर्फ बसवा राजू मारा गया। बेहद कम लोगों को यह जानकारी होगी कि बसवा राजू के बड़े भाई एन. दिलेश्वर राव एयरफोर्स के रिटायर्ड ऑफिसर हैं। पढ़ें पूरी खबर पुलिस को मिली इनामी नक्सली बसवा राजू की डायरी:साथियों के लिए लिखा- जहां भी हो छिप जाओ, वरना DRG ढूंढकर मार देगी देश के सबसे खूंखार और 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद पुलिस को उसके पास से एक डायरी मिली। डायरी में अपने साथियों के लिए लिखा है कि ‘जहां भी जिस जगह भी हो छिप जाओ। वरना DRG के जवान ढूंढकर मार देंगे।’ हालांकि, यह संदेश अपने साथियों तक पहुंचाने से पहले ही बसवा राजू का एनकाउंटर हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *