एनजीओ ‘आखिरी उम्मीद’ को मिला सम्मान

जालंधर| वर्ल्ड सिख पंजाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स, पंजाबी कल्चर एसोसिएशन और सिख जन सेवा संघ पुणे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति पर आधारित शो प्रस्तुत किया गया। इसमें मशहूर कलाकार जसबीर जस्सी और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। पुणे में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान ‘आखिरी उम्मीद’ एनजीओ को समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। एनजीओ के बारे में बताते हुए जतिंदर पाल सिंह, एसपी सिंह और तेजिंदर सिंह गोया ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा 11 रुपए में रोटी, कपड़ा, दवाई और एंबुलेंस प्रदान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *