भास्कर न्यूज | धमतरी जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत स्पर्श क्लिनिक, मनोरोग विभाग, जिला चिकित्सालय धमतरी द्वारा एक दिवसीय फैमिली एनरिचमेंट (पारिवारिक संवर्धन) कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत धमतरी में 19 फरवरी को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक एवं डीपीएम प्रिया कंवर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, एनजीओ जैसे विभिन्न विभागीय टीम के अधिकारी, कॉउंसलर, सोशल वर्कर, मितानिन, को-ऑर्डिनेटर को फैमिली एनरिचमेंट कार्यशाला के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई। बताया कि पारिवारिक संवर्धन उन गतिविधियों, कौशल विकास और अनुभवों की एक सुनियोजित श्रृंखला है, जो परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ, संचार, भावनात्मक जुड़ाव और सहयोग को मजबूत करती है। इस अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रचना पदमवार, डॉ. प्रीति चांडक, टूनम देवांगन, गिरीश देवांगन, खूबलाल साहू आदि उपस्थित थे।


