एनटीपीसी लारा में पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय बैडमिंटन टूर्नामेंट, खिलाड़ी दिखा रहे दम

भास्कर न्यूज | रायगढ़ एनटीपीसी लिमिटेड की लारा परियोजना में आज से पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। खेल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर और प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा रेखा ठाकुर ने अन्य महाप्रबंधकों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने टूर्नामेंट के मस्कट और ट्रॉफी का अनावरण किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा खेल का आनंद लेने का संदेश दिया। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि और खिलाड़ियों द्वारा आकाश में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। प्रतियोगिता में सीपत, कोरबा, लारा, गाडरवारा, खरगोन और पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट 19 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में केशव चन्द्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक कुमार मिश्र, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), हेमंत पवगी, महाप्रबंधक (परियोजना निर्माण), जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित प्रेरिता महिला समिति की उपाध्यक्ष रूपसिंघा रॉय, संध्या मिश्र और तृप्ति पवगी उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *