भास्कर संवाददात | प्रतापगढ़ छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चार साल से फरार आरोपी गुडडू उर्फ पूनमचंद मीणा गिरफ्तार किया। 22 फरवरी 2022 को गोमाणा से बरकटी जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त के दौरान तीन युवक प्लास्टिक के सफेद और काले रंग के कट्टे जमाते हुए नजर आए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम सुंदर कुमावत निवासी गोमाणा थाना छोटीसादड़ी और ललित मीणा निवासी रम्भावली थाना छोटीसादड़ी का होना बताया। मौके से फरार हुए साथी अर्जुन सिंह राजपूत निवासी गोमाना होना सामने आया। संदिग्ध होने से कुल 15 कट्टों की तलाशी में 304 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा मिला। जिस पर पुलिस ने जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।


