अमृतसर| सिटी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को शुक्रवार के दिन नष्ट किया। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल परिसर में की गई। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि नष्ट किए नशीले पदार्थों में 1 किलो 291 ग्राम हेरोइन, भुक्की 65 किलो 50 ग्राम, नशीले कैप्सूल- 400, नशीली गोलियां-775, स्मैक- 26 ग्राम, भुक्की- 64 किलो 50 ग्राम, नशीला पाउडर- 3 किलो 915 ग्राम, भांग- 330 ग्राम शामिल है।


