एनिवर्सरी से 3 दिन पहले युवक ने किया सुसाइड:गमछे का फंदा बनाकर पंखे से लगाई फांसी; पत्नी रिश्तेदार की शादी में गई थी

भोपाल के ऐशबाग में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 22 फरवरी को उसकी एनिवर्सरी आने वाली है। उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने विदिशा गई है। मंगलवार की रात को युवक घर में अकेला था, उसने खुदकुशी की। नौ महीने पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रवि जादौन (34) पुत्र प्रेम सिंह जादौन मूल रूप से विदिशा जिले के करारिया गांव का रहने वाला था। फिलहाल ऐशबाग इलाके में किराये का कमरा लेकर रहता था। पिछले 10 सालों से युवक भोपाल में रहकर एक कुरियर कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय काम कर रहा था। करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पत्नी सोमवार को विदिशा गई। युवक घर में अकेला था, तभी उसने गमछे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। एफएसएल की टीम से पुलिस ने स्पॉट का मुआएना कराया, जहां से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *