एन चंद्रशेखरन ने टाटा-केमिकल्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया:बोले- बोर्ड की अध्यक्षता करना सौभाग्य की बात रही; एस. पद्मनाभन कंपनी के नए चेयरमैन बने

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन 29 मई 2025 से टाटा केमिकल्स के डायरेक्टर और चेयरमैन पद से हट जाएंगे। कंपनी ने बुधवार (28 मई) को शेयर बाजारों (BSE-NSE) को फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन की जगह मौजूदा डायरेक्टर एस. पद्मनाभन को टाटा केमिकल्स का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस पद पर उनका कार्यकाल 30 मई 2025 से प्रभावी होगा। बोर्ड की अध्यक्षता करना सौभाग्य की बात रही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने चंद्रशेखरन के एक लेटर के बाद औपचारिक रूप से उनके इस्तीफे को रिकॉर्ड में ले लिया है। चंद्रशेखरन ने लेटर में लिखा, ‘अपने वर्तमान और भविष्य के कमिटमेंट्स का सावधानी पूर्वक मूल्यांकन करने के बाद मैंने बोर्ड से हटने का फैसला किया है। टाटा केमिकल्स बोर्ड की अध्यक्षता करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है और मैं अपने कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन और सहयोग के लिए दिल से आभारी हूं।’ चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप के भीतर स्ट्रेटेजिक ट्रांजिशन और रि-अलाइनमेंट के दौर में टाटा केमिकल्स का चेयरमैन के रूप में नेतृत्व किया। मोदन साहा कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर बने इसके अलावा कंपनी ने नॉमिनेशन और रैम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर एडिशनल डायरेक्टर (नॉन एग्जीक्यूटिव, नॉन इंडिपेंडेंट) के रूप में मोदन साहा की नियुक्ति को भी मंजूरी दी। इस पद पर उनका कार्यकाल 28 मई 2025 से प्रभावी होगा। टाटा केमिकल्स को 1939 में स्थापित किया गया था टाटा ग्रुप की टाटा केमिकल्स लिमिटेड एक इंडियन मल्टीनेशनल कंपनी है। यह कंपनी केमिकल्स, क्रॉप प्रोटेक्शन और स्पेशियलिटी केमिस्ट्री प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती है। इस कंपनी को 1939 में स्थापित किया गया था। कंपनी का हेडक्वार्टर मुंबई में है और इसका ऑपरेशन भारत, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और अफ्रीका में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *