एपस्टीन फाइल के खुलासों पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

अलवर| एपस्टीन फाइल में सामने आए कथित खुलासों को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार सुबह मिनी सचिवालय गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाकर कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव साफिया खान ने कहा कि फाइल में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण से जुड़ी गंभीर बातें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ भारतीय नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। नैतिकता के आधार पर अन्य देशों में नेताओं ने इस्तीफा दिया, लेकिन यहां अब तक ऐसा नहीं हुआ। इस दौरान नीतू संजय सैनी, शकुंतला सैनी, रुक्मणी सैनी, उर्मिला सैनी, सुनीता शर्मा, डॉ. राजकुमारी सुलानिया, रेखा चौधरी आदि मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *