एपीआर नायर स्पोर्ट्स सेमीनार 28 को, तीन सौ छात्र भाग लेंगे

जमशेदपुर | अमन वेलफेयर सोसाइटी 28 अप्रैल को एपीजे कलाम हाई स्कूल, जवाहर नगर में एपीआर नायर स्पोर्ट्स लिटरेसी मीट का आयोजन करेगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के 300 छात्र भाग लेंगे। आयोजन की जानकारी बुधवार को मानगो में हुई प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ प्रतीश राही और अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील ने दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को खेलों में भविष्य तलाशने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य वक्ता पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी फिरोज खान और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच हसन इमाम मलिक होंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लक्ष्मी पाड़िया भी मौजूद रहेंगी। वे बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *