जालंधर | एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में प्री-प्राइमरी विभाग में पीक-ए-बू नामक गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए बैलून गेम, कैच गेम, पेंटिंग, ड्राइंग और अन्य रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम का आयोजन सुषमा पॉल बर्लिया चेयरपर्सन के निर्देशानुसार किया था। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा समेत अन्य भी मौजूद रहे।


