चंडीगढ में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का बहुप्रतीक्षित कंसर्ट 21 दिसंबर को सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। रैली ग्राउंड तक गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। दर्शकों के लिए तीन मुख्य पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां से शटल बसों के जरिए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। पार्किंग स्थल और शटल बस की सुविधा
दर्शकों के वाहनों के लिए सेक्टर-43 दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-17 मल्टी-लेवल पार्किंग और सेक्टर-39 जीरी मंडी को पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया गया है। इन स्थलों से सीटीयू की बसें लगातार रैली ग्राउंड तक शटल सेवा देंगी। बंद रहेंगे ये रास्ते शाम 4 बजे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तीन मुख्य मार्गों को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है- वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग
जो वाहन चालक रैली ग्राउंड के आसपास के क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, उन्हें सेक्टर-38/39 चौक से डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी पार्किंग निर्धारित करने की सलाह दी है। गलत पार्किंग करने वालों के वाहनों को सीधा इम्पाउंड किया जाएगा। पीयू में उप राष्ट्रपति का कार्यक्रम
21 दिसंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 10 बजे पंजाब यूनिवर्सिटी में ग्लोबल एल्युमिनी मीट में शामिल होंगे। उनके आगमन के दौरान ट्रांसपोर्ट लाइट पाॅइंट और मध्य मार्ग जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। उप राष्ट्रपति की वापसी दोपहर 2 बजे तय है, जिससे पुलिस प्रशासन के लिए यह दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।


