सवाई माधोपुर की कुण्डेरा थाना पुलिस ने सायबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मस्तराम (23) पुत्र शिवचरण मीणा निवासी डूंगरी को गिरफ्तार किया है। कुण्डेरा थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि IG भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश की ओर से सायबर ठगी ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते सवाई माधोपुर जिले में SP के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक बुधवार को कानसीर रोड, रांवल में एप्लीकेशन के माध्यम से आनलाइन सट्टा खेलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां एक युवक मोबाइल चलाता हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को मोबाइल चैकिंग के दौरान टेलीग्राम चैनल के माध्यम ठगी के सबूत मिले। मोबाइल के अनुसार युवक लोग डवलपर से एप्लीकेशन बनवाकर लोगों से इंटरनेट के माध्यम से डबल रकम करने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से लाखों रुपए का धोखाधड़ी करने का हिसाब भी मिला है। आरोपी फर्जी सिमकार्ड और बैंक अकाउंट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था।


