करहीबाजार | एफपीओ बलौदाबाजार के शेयर सर्टिफिकेट वितरण व वार्षिक आम सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा। विदित हो कि 10 हजार एफपीओ भारत सरकार द्वारा संचालित बलौदाबाजार एफपीओ में आज जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में शेयर सर्टिफिकेट वितरण व वार्षिक आमसभा कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें दोपहर 1:00 राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे व एफपीओ के सदस्यों को शेयर सर्टिफिकेट, बीज, पौधे इत्यादि बाटेंगे। एफ पी ओ के सदस्यों द्वारा किसान हित में विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं. यह जानकारी एफ पी ओ बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शुभम वर्मा द्वारा दिया गया हैं।


