एफसीआई गोदाम के आगे नाली हुई क्षतिग्रस्त, सुधार व सफाई की मांग

धमतरी| अधारी नवागांव के प्रवेश द्वार एफसीआई चौक गोदाम के पास की नाली क्षतिग्रस्त हो गई है और गंदा पानी बहा रहा है, जिससे क्षेत्र में ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। नाली की मरम्मत को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम तक कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम हो चुकी हैं। गंदगी से क्षेत्रों में बदबू फैल रही है। नगर निगम द्वारा ना तो नालियों का मरम्मत कराई जा रही है और ना ही सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। इस स्थिति के चलते छोटी-छोटी समस्याओं से भी लोगों को परेशानी हो रही है। महापौर और निगम कमिश्नर को इस ओर जल्द ध्यान देकर व्यवस्था दुरूस्त करनी चाहिए। – राजेश कुमार, अधारी नवागांव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *