एबीवीपी का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन उदयपुर में सम्पन्न:झालावाड़ पहुंचे पर 40 कार्यकर्ताओं को किया गया अभिनंदन

एबीवीपी का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन प्रदेश के उदयपुर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में भाग लेकर वापस झालावाड़ पहुंचने पर 40 कार्यकर्ताओं का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम अभिनंदन किया। जिला संयोजक अंकित देव गुर्जर ने बताया कि एबीवीपी का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन 27 से 29 दिसंबर तक उदयपुर में आयोजित हुआ। झालावाड़ जिले की सभी इकाइयों से 40 कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन में एबीवीपी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री देवदत्त जोशी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स एबीवीपी संगठन जन चेतना से राष्ट्र चेतना का भाव जागृत करने का काम कर रहा है। इसे तेज गति से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अधिवेशन में शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्टूडेंट्स को मिले। नई शिक्षा नीति सुचारु रूप से लागू हो और शिक्षा का व्यापारीकरण बंद हो आदि विषयों पर चर्चा हुई। पूरे प्रांत से 1200 कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *