एमआईटीआरसी कॉलेज में हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का आयोजन हुआ, गुर सिखाए

अलवर| छठी मील स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के बीटेक के चौथे व छठे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए नई तकनीकों पर इन-हाउस प्रेक्टिकल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग देने के लिए बाहर से विषय विशेषज्ञ आए हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कैटिया, सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्राइमवेरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आईओटी एंड माइक्रो कंट्रोलर, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए रिएक्ट नेटिव व छठे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए क्लाउड कम्प्यूटिंग एंड देवॉप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विभाग द्वारा चौथे सेमेस्टर स्टूडेंट्स के लिए डाटा क्लीनिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग में 550 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *