एमएसएमई उद्यमियों को योजनाओं, सब्सिडी व जीएसटी की दी जानकारी

सिरोही | लद्यु, सूक्ष्म और मध्यम (एमएसएमई) की योजनाओं के तहत मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र अधिकारी जयंतीलाल और सब्सिडी विशेषज्ञ हीरालाल माली की मौजूदगी में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मिशन डेवलपमेन्ट सोसायटी के महावीर ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र अधिकारी जयंतीलाल ने वर्तमान समय में चल रही उद्यमियों के हित की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराम अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, रिप्स-2024 आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला और सब्सिडी विशेषज्ञ हीरालाल माली (रिसार्स पर्सन) ने बताया कि राजस्थान सरकार की योजनाओं के माध्यम से आप ब्याज अनुदान, मार्जिन मनी सब्सिडी, स्टाम्प ड्यूटी में छूट की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *