बरनाला | एमटीएस बरनाला में प्ले स्कूल से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए कॉग्निटिव कॉसमॉस से संबंधित कक्षा गतिविधियों करवाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की सोचने की क्षमता, स्मरण शक्ति, कल्पनाशीलता और तार्किक विकास को सुदृढ़ करना था। कक्षाओं में पहेलियां, कहानी सुनाना, संख्या खेल और दृश्य अभ्यास जैसी रोचक गतिविधियों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। ऐसी गतिविधियों से बच्चों का मानसिक विकास होता है और वे खेल-खेल में जटिल विषयों को आसानी से समझने लगते हैं।


