एमपीएमएसयू ने जारी की एमबीबीएस फाइनल ईयर परीक्षा सारणी:13 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित करने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (एमपीएमएसयू) ने एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा समय सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस फाइनल ईयर की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक आदित्य ठाकुर ने बताया कि थ्योरी परीक्षाओं के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिन्हें 20 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विश्वविद्यालय ने सभी परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित करने की तैयारी की है, ताकि छात्रों की इंटर्नशिप समय पर शुरू हो सके। एमबीबीएस छात्रों की इंटर्नशिप 1 मई से प्रारंभ होगी। अन्य पाठ्यक्रमों की स्थिति डेंटल (बीडीएस) अंतिम वर्ष के छात्रों की थ्योरी परीक्षाएं फिलहाल जारी हैं और उनका परिणाम 30 मार्च से पहले घोषित किया जाएगा। बीडीएस छात्रों की इंटर्नशिप 1 अप्रैल से शुरू होगी। होम्योपैथी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मार्च में इसके अलावा होम्योपैथी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी, जबकि आयुर्वेदिक अंतिम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और मूल्यांकन कार्य जारी है। मूल्यांकन पूरा होते ही आयुर्वेदिक छात्रों का परिणाम घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं और परिणाम तय समय पर घोषित किए जाएंगे, ताकि छात्रों की इंटर्नशिप और आगे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *