एमपी पब्लिक स्कूल इंदौर की कॉलोनियों और टाउनशिप में बच्चों के लिए स्टार सर्च एक्टिविटी चलाएगा। इसमें ऐसे बच्चों का पता लगाया जाएगा जो अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। सॉन्ग, डांस, नाटक, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, क्रिकेट, कबड्डी, डोजबॉल जैसे अन्य गेम्स में बच्चों की रुचि देखकर बच्चों का चयन किया जा रहा है। स्टार सर्च एक्टिविटी से बच्चों में उत्साह दिखाई दे रहा है। जो बच्चे विभिन्न गतिविधियों में जीत रहे हैं, उन बच्चों को एमपी पब्लिक स्कूल सर्टिफिकेट, मेडल और एडमिशन लेने पर स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। रविवार को एक्टिविटी हाय लिंक सिटी में हुई, जिसमें बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। कुछ बच्चों के माता-पिता ने भी एक्टिविटी में हिस्सा लिया। कुछ बच्चों ने अच्छा परफॉर्मेंस किया। इनमें से कुछ बच्चे स्टार सर्च में सामने आए हैं। स्कूल में एडमिशन लेने पर इन चुने हुए बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।


