एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पहला पेपर:नर्मदापुरम में 78 सेंटर, नकल रोकने के लिए 30 परीक्षा केंद्रों के आस-पास मोबाइल नेटवर्क बंद

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। आज कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय का पेपर है। नर्मदापुरम जिले में 78 केंद्रों पर परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को रोकने जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर नेटवर्क जैमर लगाए गए हैं। इनमें निजी स्कूलों में बने 19 परीक्षा केंद्र सहित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी के 11 परीक्षा केंद्रों को शामिल किया गया है। जैमर की मदद से रोकी जाएगी नकल
इन जैमरों की मदद से परीक्षा केंद्र में किसी तरह का मोबाइल नेटवर्क ब्लाक रहेगा। विशेष तरह के इन जैमरों की मदद से परीक्षा कक्ष में यह व्यवस्था लागू होगी। परीक्षा केंद्र पर सिर्फ कलेक्टर प्रतिनिधि को ही मोबाइल चलाने की अनुमति होगी। जिससे सभी व्यवस्थाएं संचालित करने के साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर ओएमआर शीट में जानकारी भरते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। 78 केंद्रों पर 11,874 बच्चों से ज्यादा देंगे परीक्षा इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा में जिले से 26 हजार 500 ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें 12वीं में 11 हजार 874 परीक्षार्थी व 10वीं में 14 हजार 626 परीक्षा शमिल रहेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 78 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3 संवेदनशील और 8 अति संवेदनशील श्रेणी के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10 फरवरी से सात मार्च तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी करेंगे। पारदर्शी पेन ले जाने की अनुमति परीक्षार्थियों को केवल पारदर्शी पेन ले जाने की अनुमति होगी। साथ ही पानी की पारदर्शी बाटल के साथ किसी अन्य सामग्री को ले जाने पर रोक है। परीक्षा केंद्र में स्मार्ट वाच, मोबाइल, केल्कुलेटर सहित किसी भी अन्य किसी भी इलेक्ट्रानिक सामग्री को ले जाने पर रोक है। कलावा, ब्रेसलेट, जूते-मोजे की भी मनाही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल दानपात्र रखे जाएंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *