एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू:जिले में 24 हजार परीक्षार्थी शामिल, 104 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हो रहा पेपर व्यवस्था

देवास में एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 24 हजार 870 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। जिले में 10 संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर उड़नदस्तों की विशेष निगरानी रही। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे से सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी सुबह 8 बजे से ही पहुंचने लगे थे। सभी परीक्षार्थियों के मोबाइल और अन्य सामान केंद्र के बाहर रखवाए गए। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई हैं। परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। हिंदी का पेपर देने पहुंचे छात्र अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अच्छी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि हिंदी सरल विषय है, लेकिन आगामी पेपरों की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *