एमपी में पति-पत्नी समेत तीन का मर्डर:पति के गले पर फंदा, पत्नी के सिर में चोट मिली; पड़ोसन का गला घोंटा

शिवपुरी में रविवार रात बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पति के गले पर फंदा बंधा था। जबकि शव जमीन पर पड़ा मिला है। साड़ी का ये फंदा छत पर पंखे से बंधा था। पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। उधर, पड़ोसी महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात जिले के मायापुर क्षेत्र के राउटोरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सीताराम लोधी (75), पत्नी मुन्नी बाई (70) की लाश घर में पड़ी मिली। दंपती के नाती ने दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। वहीं, पड़ोस में रहने वाली सूरज बाई (65) की लाश भी उसके घर में पाई गई है। घटनास्थल की तीन तस्वीरें… दादा के हाथ-पैर खराब थे, फांसी नहीं लगा सकते
बुजुर्ग के भतीजे सुरेंद्र लोधी का कहना है कि उसके दादा के हाथ-पैर काम नहीं करते थे। ऐसे में वे खुद फंदा बांधकर आत्महत्या कर ही नहीं सकते। किसी ने हत्या को सुसाइड बताने के लिए दादा को फंदे से बांध दिया होगा। आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से उनकी हत्या की है। दादी के कपड़े फटे हुए हैं और चोट है। इससे लगता है कि दादी ने हत्यारों के साथ जान बचाने का संघर्ष किया होगा। उनके जेवरात के साथ पैसे भी चोरी किए हैं। पांव में पहने गहने और नथनी भी ले गए
बुजुर्ग दंपती के भतीजे दिनेश लोधी ने बताया कि दोनों गांव के बाहर एक कमरे में दुकान चलाते थे। इसके चलते उनके पास पैसे भी रहते थे। अज्ञात चोर दोनों महिलाओं के पांव में पहने गहने और नथनी भी ले गए हैं। पोते सुरेन्द्र लोधी का कहना है कि उसके दादा के हाथ पैर नहीं चलते थे। फांसी के फंदे पर लटकाकर सुसाइड दिखाने की कोशिश की गई है। जेवरात के साथ पैसे भी चोरी गए हैं। हत्यारे का सुराग जुटाने में लगी पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अब तक हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान को लेकर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पूछताछ में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सीताराम लोधी और मुन्नी बाई का स्वभाव बेहद सरल था। हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। किसी से दुश्मनी या विवाद जैसी बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें- इंदौर के बुजुर्ग दंपती की हनुवंतिया टापू में मिली लाश खंडवा के हनुवंतिया टापू पर छुटि्टयां मनाने आए एक बुजुर्ग दंपती की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बैकवाटर से रेस्क्यू कर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। बुजुर्ग इंदौर में रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *