एमबीआर कॉलेज जमीन पर कलेक्ट्रेट निर्माण का विरोध:बालोतरा में छात्रों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, 8 दिन से आंदोलन जारी

बालोतरा के एमबीआर राजकीय पीजी महाविद्यालय की भूमि पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण के आवंटन के विरोध में छात्र नेताओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। पिछले आठ दिनों से छात्र विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं। बुधवार को यह विरोध आंदोलन उग्र हो गया। कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों ने टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में थान सिंह डोली ने भी छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कॉलेज की जमीन पर कलेक्ट्रेट निर्माण के निर्णय को वापस लेने की मांग की। आंदोलन बड़ा करने की चेतावनी दी। छात्र नेताओं ने बताया कि पिछले आठ दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा था, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। प्रदर्शन के बाद, छात्र नेताओं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों ने पचपदरा तहसीलदार गोपी किशन पालीवाल और डीएसपी शीशपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कॉलेज भूमि का आवंटन निरस्त करने की मांग की। भविष्य के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि थानसिंह डोली ने कहा कि कॉलेज की भूमि शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य के विस्तार के लिए आवश्यक है। इसे अन्य विभागों को आवंटित करना शिक्षा के हित में नहीं है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार कर मामले को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *