एमबीडी मॉल के बाहर से एक्टिवा चोरी

लुधियाना| फिरोजपुर रोड एमबीडी मॉल के बाहर बनी अस्थायी पार्किंग से एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायककर्ता दिव्या जैन वासी न्यू राजगुरु नगर ने बताया कि वह किसी काम से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर एमबीडी मॉल गई थी। वहां पहुंचकर उसने एक्टिवा मॉल के बाहर बनी अस्थायी पार्किंग में खड़ी कर दी। जब वह कुछ समय बाद वापस लौटी तो उसकी एक्टिवा पार्किंग से गायब थी। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने दिव्या जैन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *