एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले निशांत सिंह को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर रांची लाने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले पूछताछ में निशांत ने बताया कि उसने मुजफ्फरपुर के कांटी में एक कार्यालय खोल रखा था। वहीं से एडमिशन का धंधा चला रहा था। अबतक आधा दर्जन से अधिक लोगों को एडमिशन के नाम पर ठगा है। उसने कई लोगों से एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर पैसे लिए थे। जब एडमिशन नहीं हुआ तो वे लोग कार्यालय पहुंचने लगे थे। जिन जगहों में जाकर वह एक बार ठगी कर लेता था, दोबारा वहां नहीं जाता था। उसने बताया कि उसने 2022 में आकाशवाणी में पोस्टेड रांची के ओम प्रकाश से 18 लाख रुपए के अलावा रांची दूरदर्शन में कार्यरत रहे दिव्य दिवाकर दिनेश की बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 37 लाख रुपए की ठगी की थी।


