एमसीबी में कोयले की अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई:रेत में छिपाकर ले जा रहे कोयला, ट्रैक्टर जब्त; ड्राइवर फरार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कोयले की अवैध गतिविधियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। कलेक्टर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध कोयला परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा के अनुसार, पोड़ी-चिरमिरी क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम चिताझोर में एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया। यह महिंद्रा 275 डीआई लाल रंग का ट्रैक्टर था, जिसका चेचिस नंबर MBNTFAEBBRNBO 3402 है। ट्रैक्टर को रोकते ही चालक मौके से फरार हो गया। ट्रॉली में रेत के नीचे छिपाकर रखा गया था कोयला जांच में पता चला कि ट्रैक्टर की ट्रॉली में रेत के नीचे कोयला छिपाकर रखा गया था। वाहन को जब्त कर थाना पोड़ी में सुरक्षित रखा गया है। खनिज और पुलिस विभाग की टीम कोयले की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। पिछले दिनों विभाग ने कई छापेमारी की, जिसमें करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। दोषियों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग ने भी बी.एन.एस. की धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *