एयरगन लेकर कार से उतरते युवक बनाया VIDEO:इंस्टाग्राम किया अपलोड, अरेस्ट, रायगढ़ पुलिस बोली-सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एयरगन का खुलेआम प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक एयरगन लेकर कार से उतरते हुए वीडियो बना रहा था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम पर didar.Ali.927 आईडी पर एक व्यक्ति ने गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इंस्टाग्राम आईडी खरसिया के वार्ड क्रमांक 9 पुरानी बस्ती निवासी दीदार अली (33) की है। जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो जानकारी मिली कि दीदार अली अपने जीजा के घर धरमजयगढ़ के बेहरापारा में रह रहा है। रील बनाने के लिए बनाया था वीडियो साथ ही यह भी सामने आया कि वीडियो उसने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर बनाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दीदार अली ने बताया कि उसने केवल रील बनाने के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। आरोपी ने यह भी कहा कि यह छर्रावाला एयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को समझाइश देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियार का प्रदर्शन कर वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर डालना कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था की दृष्टि से गलत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 126 और 135(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय या दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *