एयरपोर्ट एंट्रेंस के बाहर सीवरेज का गंदा पानी जमा

अमृतसर| श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाहर मुख्य एंट्रेंस गेट के सामने साइड में कई दिनों से सीवरेज मिक्स गंदा पानी जमा है। लगातार खड़े इस पानी से आसपास गंदगी और तेज बदबू के हालात बने हुए हैं। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील और वीआईपी मूवमेंट वाले क्षेत्र में इस तरह की स्थिति से यात्रियों और उनके परिजनों को असुविधा हो रही है। बाहर खड़े ऑटो व टैक्सी चालकों ने भी समस्या पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि यह शहर की छवि पर भी बुरा असर डालता है। लोगों ने संबंधित विभाग से तुरंत सफाई और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। – दिनेश शर्मा निवासी अजनाला रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *