वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था की ओर से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से आयोजित 16वीं एयू जयपुर मैराथन का आयोजन 2 फरवरी को होने जा रहा है। इस आयोजन को पावर्ड बाय आवास फाइनेंस और कॉ-पावर्ड बाय आईएनए सोलर के साथ आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को बाइस गोदाम स्थित एक निजी होटल में भव्य तरीके से एयू जयपुर मैराथन का कार्यक्रम शेड्यूल कैलेंडर लॉन्च किया गया, जिसमें मैराथन से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आयोजकों पंडित सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बरतरिया और एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि 16वीं एयू जयपुर मैराथन में इस बार 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 6 किमी की ड्रीम रन जैसी श्रेणियों में रनर्स भाग ले सकेंगे। इसमें देशभर से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजकों ने यह भी बताया कि इस बार फिटनेस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बूट कैंप, फिटनेस पार्टी और टॉर्च सेरेमनी शामिल हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फिलहाल ओपन है और आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस मौके पर जयपुर नगर निगम के उप महापौर पुनित कर्णावट, आवास फाइनेंसर्स के चीफ ऑफ स्टाफ फिरोज बलसारा, आईएनए सोलर के एमडी विकास जैन, एयू जयपुर मैराथन के रेस डायरेक्टर रवि गोयनका, जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया और एडवोकेट कमलेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि इस बार जयपुर मैराथन में 24 देशों के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही, 200 से ज्यादा संस्थानों को भी इस आयोजन में जोड़ा जाएगा, जिससे यह आयोजन इंटरनेशनल स्तर पर पहुंच सके। वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बरतरिया ने कहा कि इस मैराथन के आयोजन के साथ जुड़ी भावना और उत्साह बेहद सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। आईएनए सोलर के एमडी विकास जैन ने इस आयोजन को भारत का सबसे बेहतरीन आयोजन बताते हुए कहा कि उनका 3 साल से ज्यादा का जुड़ाव एयू जयपुर मैराथन से है और वे इस बार भी इसका हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल:


