एलआईसी एजेंट पर जानलेवा हमला: दात से गर्दन पर वार की कोशिश की

भास्कर न्यूज | लुधियाना एलआईसी एजेंट पर एक व्यक्ति ने जान से मरने की नियत से दात से हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया। हमला 21 अप्रैल की शाम को एलआईसी दफ्तर के बाहर हुआ है। घटना विकास नगर स्थित एलआईसी ऑफिस के बाहर हुई। पीड़ित तरुण गुप्ता, निवासी विकास नगर, एलआईसी एजेंट हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम वह ऑफिस से बाहर निकल कर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति दात लेकर पहुंचा और सीधे गर्दन पर वार करने की कोशिश की। तरुण ने हाथ आगे कर बचाव किया, जिसके चलते गर्दन बच गई, लेकिन हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। तरुण ने बताया कि उनका एक व्यक्ति के साथ रुपए के लेनदेन को लेकर कोर्ट केस चल रहा है, और उन्हें शक है कि उसी शख्स ने यह हमला करवाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन-5 की पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *