लुधियाना| शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाले एलिवेटेड राजमार्ग के दोनों ओर 14 स्थानों पर 750 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। पार्किंग की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सिविल हॉस्पिटल में मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के विस्तार का काम 2025 को पूरा हो जाएगा। इससे सरकारी सेहत संस्थान में ज्यादा मरीजों को सेहत सुविधाएं मिल सकेंगी। हॉस्पिटल में नए बैड स्थापित होंगे। इससे महिलाओं को बेहतर सुविधाएं हासिल हो सकेंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए नींव पत्थर 2021 में रखा गया था। लेकिन धीमी गति के कारण इसका काम पूरा होने में चार साल का समय लगा। अब मार्च, 2025 इसकी डेडलाइन है। इस हॉस्पिटल में 100 बेड की सुविधा बढ़ने के साथ ही यहां एसएनसीयू, एनआईसीयू, मदर व न्यू बॉर्न वॉर्ड, ब्लड बैंक, सपोर्ट सर्विसेस, ओपीडी, डीईआईसी, ओटी कॉम्पलैक्स, जनरल वॉर्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, प्री व पोस्ट डिलीवरी रूम, गाइनी वॉर्ड, प्राइवेट रूम भी शामिल होंगे। अभी वर्तमान में इस विंग में 100 बेड हैं जबकि हर महीने यहां 800-900 औसत डिलीवरी होती हैं। मंत्रालय से मिल चुकी है मंजूरी एनएचएआई ने एलिवेटेड रोड के दोनों ओर पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्किंग बनाने को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। एलिवेटेड राजमार्ग के साथ पार्किंग सुविधाओं के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए बोलियां आमंत्रित करने के लिए टेंडर कॉल किए हैं। जिले में हर साल बढ़ रहे हैं वाहन लुधियाना में वाहनों की संख्या हर साल बढ़ रही है। 2023 में 79,084 नए वाहन पंजीकृत हुए, जबकि 2022 में यह संख्या 70,390, 2021 में 47,930, 2020 में 47,901, 2019 में 76,721 और 2018 में 73,093 थी। 2017 में 1,32,546 वाहन, 2016 में 1,22,559, 2015 में 1,30,370, 2014 में 1,23,512, 2013 में 1,15,038 और 2012 में 1,31,816 वाहन पंजीकृत हुए। 2011 में 85,936 वाहन पंजीकरण हुए थे। गौर हो कि शहर में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ने और उनके मुताबिक पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण वाहन मालिकों को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ता रहा है। इसी को लेकर सांसद संजीव अरोड़ा ने अफसरों के साथ मीटिंग कर इस मुद्दे को उठाया था। अब इस समस्या के समाधान होने की उम्मीद है।


