एल-1 के 12 हजार 138 परीक्षार्थी पंजीकृत:2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

हनुमानगढ़ में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। प्रथम पारी में एल-1 के 12 हजार 138 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दे रहे हैं। दूसरी पारी में एल-2 के 12 हजार 850 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। नियमानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व सभी केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पेपर के वितरण से लेकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा गई। पेपर को-ऑर्डिनेटर और फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ भी वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं। एडीएम उम्मेदीलाल मीणा को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी मनोज कुमार हैं। किसी भी समस्या के लिए परीक्षार्थी 01552-260299 पर संपर्क कर सकते हैं। 28 फरवरी को होने वाली परीक्षा में प्रथम पारी में एल-2 के 12 हजार 843 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और पुलिस व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *