एवरेस्ट चढ़ने वाली हिसार की रीना ने मांगी नौकरी:CM सैनी को लिखा लेटर, कहा- यूरोप-एशिया की चोटियों पर फहराया देश का तिरंगा

हरियाणा की सबसे तेज दो चोटियों पर चढ़ने वाली रीना भट्‌टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में उन्होंने हरियाणा सरकार से ग्रुप-ए की सरकारी नौकरी की मांग की है। इसके अलावा रीना ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की तरह सीएम सैनी से 4 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की भी मांग की है। रीना ने अपनी मांग को लेकर सोशल मीडिया एक्स हैंडल से सीएम सैनी को ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है, मैंने गर्व से प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया है। जिस तरह आप बेटियों के हित में प्रगतिशील फैसले ले रहे हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि आप मेरी उपलब्धियों को भी नजरअंदाज नहीं करेंगे। रीना भट्टी हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। उनके पिता ट्रैक्टर मैकेनिक हैं। रीना ने 21 घंटे में एवरेस्ट-ल्होत्से पर चढ़ने का दावा किया पर्वतारोही रीना भट्टी ने महज 20 घंटे 50 मिनट में एवरेस्ट और ल्होत्से दोनों चोटियों पर चढ़ने का दावा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “मैं 70 घंटे में माउंट कांग यात्से (6270 मीटर) और माउंट जो जोंगो (पश्चिम) (6240 मीटर) को फतह करने वाली हरियाणा राज्य की पहली महिला बन गई हूं। मैंने इन दोनों चोटियों पर तिरंगा फहराया है। इसके अलावा मैंने दुनिया की सबसे तकनीकी चोटी नेपाल की माउंट अमा डबलाम (6812 मीटर) पर भी सिर्फ 5 दिन में चढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि वह “डिप्रेशन अगेंस्ट रनिंग” नामक दुनिया की सबसे लंबी रिले रेस में हिस्सा ले चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने 10,000 पुश-अप पूरे करके ऑक्सफोर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अब यहां देखिए रीना भट्‌टी की PHOTO… यहां पढ़िए रीना ने CM को भेजे लेटर में क्या लिखा.. ट्वीट करते हुए रीना भट्टी ने लिखा मैं रीना भट्टी, हिंदुस्तान की सबसे तेज पर्वतारोही हरियाणा में हिसार के बालक गांव की ट्रैक्टर मिस्त्री की बेटी हूं। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट और ल्होत्से को एक साथ सबसे कम समय में फतेह कर, बीते 5 वर्षों में 20 से ज्यादा देश और विदेश मे चोटियों पर तिरंगा लहराया। बीते दिनों बेटियों के लिए आपका स्नेह देख, हिम्मत और उम्मीद जगी है। बस एक आस है, मेरी उपलब्धियों को भी मान दें, ए ग्रेड नौकरी और आर्थिक सहारा देकर एक बेटी का संबल बनें। एक बेटी को सरकार की पहचान और सहारा चाहिए ताकि आगे की पर्वतारोहण यात्राओं के लिए समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहे। सरकार की पहचान और साथ से एक बेटी और कई बेटियां उड़ान भरेंगी। मेरी कामयाबियां सिर्फ मेरी नहीं, पूरे देश की जीत हैं। बस ज़रूरत है उन्हें सराहे जाने की, पहचाने जाने की। PM के हर घर तिरंगा अभियान में भी हो चुकी शामिल रीना भट्‌टी ने बताया, “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत, 15 अगस्त 2022 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (पश्चिम – 5642 मीटर, पूर्व – 5621 मीटर) को दोनों दिशाओं से 24 घंटे में फतेह कर तिरंगा लहराया। इसके साथ ही वह भारत की पहली महिला बनीं जिन्होंने स्नो लेपर्ड पीक – पीक लेनिन (7134 मीटर), किर्गिस्तान में फतेह किया।रीना ने कहा एवरेस्ट पर चढ़ाई ने सिखाया कि इरादे मज़बूत हों तो कोई भी सपना, यहां तक कि एवरेस्ट पर चढ़ाई भी, सच हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *