एशियन चैम्पियनशिप:राजस्थान की शूटर मानिनी ने मेडल का रंग बदला, गोल्ड पर साधा निशाना

राजस्थान की निशानेबाज मानिनी कौशिक ने एशियन चैम्पियनशिप में अपने मेडल का रंग बदला है। मानिनी ने दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही एशियन राइफल पिस्टल चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट की टीम चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल जीता। टीम में मानिनी, सिफत कौर और तेजस्विनी सावंत शामिल थीं। हालांकि मानिनी इंडिविजुअल में मेडल जीतने में सफल नहीं रहीं। मानिनी ने शेमकेंट, कजाखस्तान में हुई पिछली एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। कजाखस्तान से मात्र 0.1 अंतर से जीती भारतीय टीम मानिनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने वाले इस मुकाबले में
कजाखस्तान से मात्र 0.1 अंक से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल जीता। सीकर की ख्वाहिश का ब्रॉन्ज से आगाज फतेहपुर शेखावाटी, सीकर की राइफल शूटर ख्वाहिश शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। ख्वाहिश पहला ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रही थीं और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा। ख्वाहिश ने सफलता का श्रेय कोच मोनिका जाखड़ को दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *