एसआईआर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 4108 नाम बढ़ गए

भास्कर न्यूज | रायगढ़ जिले में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुआ।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम सूची की जानकारी दी गई और एक-एक प्रति प्रदान की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिले में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चार माह तक चला। विभिन्न चरणों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। दावे-आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक लिए गए थे, जबकि 14 फरवरी तक अंतिम पुनरीक्षण किया गया। प्रारंभिक सूची से पहले जिले में 5,97,801 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या 5,32,235 रही। अंतिम सूची में कुल 5,36,343 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस तरह ड्राफ्ट के बाद 4108 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *