एसआईआर: 4879 मतदाताओं के नाम जुड़े, 2.92 लाख हुई वोटर्स की संख्या

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ एमसीबी जिले में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य संपन्न हो गया है। 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया, जिसके अनुसार जिले में अब कुल 2,92,599 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारूप प्रकाशन के मुकाबले अंतिम सूची में 4,879 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। चार महीने तक चला अभियान प्रशासन द्वारा पिछले चार महीनों से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और नए नाम जोड़ने का कार्य किया गया। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। प्राप्त आवेदनों का पूरी पारदर्शिता के साथ 14 फरवरी 2026 तक निराकरण किया गया। कुल 3,19,441 मतदाताओं में से 2,87,720 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को प्रारूप सूची के प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 2,87,720 थी। अंतिम प्रकाशन (21 फरवरी 2026) तक यह बढ़कर 2,92,599 हो गई है। इस प्रकार कुल 4,879 (1.70%) नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन युवाओं ने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और उनका नाम सूची में नहीं है, वे अब भी आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *