एसआई बोले- लोगों ने हमारी वर्दी पकड़ी, गालियां दीं:सीधी में ग्रामीणों की पुलिस से झड़प; विधायक रीति पाठक का रास्ता रोकने का प्लान था

सीधी जिले के ग्राम बारी में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बम्हनी चौकी प्रभारी डीडी सिंह समेत अन्य पुलिसकार्मियों के साथ महिलाओं और लोगों ने मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, गांव ही कुछ लोग सड़क पर व्यर्थ पानी बहने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के सामने पत्थर रख दिए थे। इससे आवाजाही बंद हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और रास्ता क्लियर कराने पत्थरों को हटाने लगी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण के बीच बहस होने लगी। पुलिसकर्मी कह रहे थे, पत्थर हटालो। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि पहले फिजूल पानी बहना बंद कराइए। इस बीच पुलिस कुछ लोगों को थाने ले जाने लगी। तभी महिलाएं छुड़ाने के लिए दौड़ पड़ीं और हाथापाई, धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखिए विवाद की 3 तस्वीरें- ग्रामीण बोले- हम विधायक का रास्ता रोकना चाहते थे
ग्रामीण राम कठिन यादव ने बताया कि मेरे गांव में पानी लगातार 2 महीने से फिजूल बह रहा है। यहां नल जल योजना सहित नहर का भी पानी आता है। सीवेज न होने की वजह से सड़क पर पानी बहता रहता है। इसके अलावा कई लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। हमने कई बार इसकी शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हम लोगों ने मिलकर विधायक रीति पाठक का रास्ता रोकना चाहा, ताकि विधायक को अपनी समस्या सुना सकें। क्योंकि आज हमारे गांव में शाम के समय ही रीति पाठक का कार्यक्रम था। वह इसी सड़क से होकर सीधी के लिए जाती हैं। इसीलिए हमने यह सब किया। लेकिन पुलिस ने आकर हम लोगों के साथ मारपीट की और उल्टा केस दर्ज कर दिया। पुलिस बोली- जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे
एसआई डीडी सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने रास्ता रोका था। हम जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन हमारे साथ हाथापाई की गई है। हमारी वर्दी को पकड़ा गया है और गाली-गलौज की गई। इसके अलावा हमें चोट भी लगी है। इसकी जानकारी हमने थाना प्रभारी को दी है। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने आकर बीच-बचाव किया। चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि बम्हनी चौकी प्रभारी के साथ मारपीट हुई है। इसके बाद राम कठिन यादव सहित अन्य पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच भी की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें- टीआई पर गोली चलाने वाले का एनकाउंटर उज्जैन में कॉन्स्टेबल के पेट में चाकू घोंपने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है। शनिवार सुबह पुलिस को देखकर आरोपियों ने टीआई पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली एक आरोपी महेश लोधी के पैर में लगी। पुलिस ने दूसरे आरोपी राहुल खटीक को भागने के दौरान पकड़ लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *