एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी:सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस और रोडवेज बस पर किया पथराव

पाली जिले के सादड़ी कस्बे में प्रतापगढ़ झूपा बस्ती के प्रकाश बावरी (19) की सड़क हादसे में माैत के बाद गुस्साए परिजनाें व समाज के लाेगाें ने मंगलवार दिन में फालना मार्ग पर जाम लगा दिया। माैके पर पहुंची पुलिस टीम ने लाेगाें काे समझाइश कर रास्ता जाम करने से राेका ताे गुस्साए लाेगाें ने पथराव कर दिया और उधर से गुजर रही राेडवेज बस पर भी पथराव कर दिए। पुलिसकर्मियाें ने भीड़ काे समझाना चाहा ताे वे पुलिसकर्मियाें से उलझ गए और पथराव करने लगे। इससे एक बारगी ताे पुलिसकर्मी भी जान बचा कर भागे। पथराव की घटना में सादड़ी थाना प्रभारी चंपाराम और तीन कांस्टेबल चाेटिल हुए, जिनमें से एक काे कांस्टेबल काे उपचार के लिए सुमेरपुर रेफर किया गया। पुलिस ने उपद्रव मचाने, हाईवे जाम करने व पुलिस दल पर हमला करने के जुर्म में देर रात काे केस दर्ज किया है, जिनमें दाे दर्जन से अधिक लाेगाें काे आराेपी बनाया गया है। रात काे हुआ हादसा, दिन में माैत के बाद बवाल, थाने से हटाया ताे हाईवे किया जाम सादड़ी क्षेत्र के प्रतापगढ़ झूपा गांव निवासी प्रकाश (19) और श्रवण (18) साेमवार रात काे घर से अपनी बाइक पर पेट्रोल भरा वापस लौट रहे थे। सादड़ी-फालना मार्ग पर सामने से आ रही राेडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों के पैर बस के आगे वाले पहिए में फंस गए थे। गंभीर हालत में दाेनाें काे उदयपुर रेफर कर दिया। इस दौरान घायल प्रकाश (19) की मंगलवार सुबह उपचार के दाैरान मौत हो गई। पथराव किया, यात्रियाें काे खिड़की ताेड़ निकाला, बस पलटने से राेका ताे फिर पथराव :मंगलवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे फालना डिपो की बस को रुकवाकर लाेगाें ने पत्थरबाजी की। रास्ता जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों की मदद से बस के पिछली खिड़की के कांच ताेड़ कर यात्रियाें काे बाहर निकाला। इस दाैरान लाेगाें ने बस काे पलटने की काेशिश की। पुलिस उन लाेगाें काे पकड़ने दाैड़ी ताे भीड़ ने फिर से पथराव कर दिया। पथराव से सीआई चंपाराम के साथ कांस्टेबल गेनाराम, किशनसिंह, कांस्टेबल चूनाराम चाेटिल हाे गए। जिसमें से एक को सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *